सीवान के दरौदा में अनाथ बेटी की शादी के लिए आगे आया समाज 
✍ सीवान, दरौदा से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट 
💢सीवान के दरौदा मुख्यालय के राम जानकी मंदिर में सोमवार को समाज के सहयोग से एक नया इतिहास रचा गया।अवसर थाना दरौदा  थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की पुतुल की शादी का ।बता दे कि  करीब एक  साल पूर्व पुतुल के पिता लल्लन यादव की कुछ असामाजिक तत्वों ने हत्या कर दी थी . तब जन जन की आवाज की तहलिज पर खडी पुतुल अनाथ हो गई .शादी के सपने बिखरने लगे .तब  उसके मन में  बन रहे रुपहले जीवन के सुनहरे सपने मधिम  पढ़ने लगे .इसी बीच परंपरा और संस्कारों के प्रति संबेदनसील  कुछ लोगों के मन में पुतुल कि शादी कराने की बात आई. व सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर के परिसर में पुतुल अग्नि के सात फेरे ले गृहस्थ की धारा पर पग  वढा चली .सोमवार की दोपहर मंदिर परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर  ब्रजेश कुमार सिंह ,डॉक्टर बीके सिंह, पूर्व मुखिया अजय सिंह, राजकुमार ठाकुर ,राजेश यादव, सुनील यादव, अंजीत यादव , गुड्डू यादव ,गंगा सागर परसाद   आदि के गरमाई उपस्थिति व स्नेही आशीर्वाद के बौछार  के बीच पुतुल ने दरैदा प्रखंड के मीराचक निवासी स्वर्गीय रामदेव यादव के पुत्र बासुदेव यादव उर्फ व्यास यादव का दामन थामा. मंत्रोच्चारण  देवशंकर मिसर  ने किया . उपस्थित लोगों ने लाडली बेटी को  आस रुपी  विदाई दी. मौके पर उप मुखिया मनन यादव, धर्मेन्द्र बासुदेव यादव, बृज किशोर यादव , मनोरंजन यादव ,पासपत्ती यादव, जनार्धन यादन , कृष्णा यादव ,संजय यादव ,अमरनाथ यादव ,जगदीश यादव  राजनाथ शर्मा सहित सैकड़ों संख्या में महिलाओं पुरुष मौजूद थे।