img-20170324-wa0044.jpg

कटिहार:हसनगंज में सुखदेव व राजगुरु को दी गई श्रधांजलि

दैनिक खोज के लिए हसनगंज (कटिहार) से तनवीर आलम:-हसनगंज प्रखंड के सेंट्रल चौक पर रामजानकी सेवा समिति की ओर से शहादत दिवस मनाया गया!जिसमें स्कूली बच्चों सहित संस्था के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु,शहीद सुखदेव को पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर जिला पार्षद कुमार कुलजीत उर्फ पिंटु सिंह,समिति के सचिव कृष्णा सिंह राजपूत,मिथलेश कुमार रजक ने कहा कि देश को आजाद कराने में इन शहीदों की मुख्य भूमिका रही है।

जिनकी शहादत को देश कभी भी नही भूल सकती है। इस मौके पर कपिल कुमार,संजय कुमार जयसवाल, बिट्टू, दीपक तिजोरी, अजित सिंह, हिमांशु, सुबोध, चन्दन सोनी, हितेश, गुलशन, रमेश गुप्ता, दिलीप कुमार, अशोक, मनोज, निर्मल, किशन कुमार, संजय महतो सहित अन्य लोग मौजूद थें!