पश्चिम चंपारण लौरिया से राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट
लौरिया थाना क्षेत्र के ढढवा विशुनपुरूवा चौराहे के समीप एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर अपने ही बाइक से पैर तोड़वा लिया । बतादेंकि दिन के ०२:४५ बजे कोल्हुआ चौतरवा निवासी लौरिया से अपने घर जा रहा था , लौरिया बगहा मुख्य पथ के ढढ़वा विशुनपुरूवा चौराहे पर नवनिर्माण पुलिया के डायवर्सन पर एक ट्रेक्टर ट्राली लौरिया के लिए आ रहा था । बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी । अचानक ट्रेक्टर को देख बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा , और वही गिर गया । जिससे उसका एक पैर टूट गया । ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में घायल बाइक सवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया लाया गया । जहाँ प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया सदर अस्पताल भेज दिया ।




Recent Comments