पुराना छत का घर अचानक गिरा,सो रही युवती की दबने से मौत
तरैया(सारण):11.09.2018।
प्रखण्ड के तरैया गाँव मे एक पुराना छत का घर अचानक भस गया जिससे सो रही 22 वर्षीय युवती की दबकर मौत हो गयी।मृत युवती चन्द्रिका शर्मा की 22 वर्षीय पुत्री दीपमाला कुमारी है।जो छपरा जगदम कॉलेज की बीए की छात्रा थी।मंगलवार की संध्या छात्रा अपने घर मे पढ़ रही थी कि अचानक घर का छत भस गया जिसमे युवती की दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।घटना के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए और ईट पत्थर को हटाकर युवती के दबे शव को बाहर निकाला।घर काफी पुराना होने के कारण छत का बीम सड़ गया था।परिवार वाले नए घर का निर्माण भी करवा रहे थे।लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था।अचानक पुराना घर का छत गिर गया जिसमें दब कर युवती की मौत हो गयी।मृतक की माँ लायची देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना के बाद पूरे गाँव मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।




Recent Comments