​बच्चो के बीच क्रिकेट खेलने के बिबाद ने लिया झगड़े का रूप पिता व दो पुत्र घायल
——
राकेश सिंह फौजदार की रिपोर्ट 
——
भरतपुर 29 मई
राजस्थान में धौलपुर के बाड़ी कस्बे के भदौरिया मोहल्ले में क्रिकेट मैच के दौरान हुई कहासुनी ने लिया बड़े झगड़े का रूप। एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोला। हमले में पिता व उसके दो पुत्र घायल।15 वर्षीय ताराचंद अपने साथियो के साथ क्रिकेट खेल रहा था। मोहल्ले के ही गौतम और अन्य लडक़े भी साथ मे मैच खिलाने की जिद्द करने लगे। इसके बाद बच्चो में हुई मारपीट और बन गया झगड़े का बड़ा रूप।