​प्रसव  के दौरान शिशु की मौत पर हंगामा
—–
राकेश सिंह फौजदार की रिपोर्ट 
—-
भरतपुर 29 मई। 
राजस्थान में भरतपुर के जनाना चिकित्सालय में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत पर हंगामा। मथुरा गेट थाना पुलिस ने की समझाइश। परिजनों का अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप।कार्रवाई की मांग। सेवर थाना अंतर्गत गांव बहनेरा निवासी रूपवती के नवजात शिशु की प्रसव के दौरान हुई मौत। महिला के प्रसब पीड़ा के बावजूद स्टाफ ने नहीं की उसकी देखरेख।अस्पताल स्टाफ का कहना है कि बच्चा गर्भ में 9 माह से अधिक का था। प्रसूता के परिजनों को स्थिति के बारे में पहले ही अवगत करा दिया गया था।