मेनाल हाईवे मार्ग पर,टक्कर से भालू की मौत 
दिलीप मेहता ( Edited by azad nab )
मांडलगढ़ 24 मई। नगर के करीब 14 कि. मी. दूर कोटा– मार्ग पर  मेनाल के जंगल के पास नेशनल हाईवे –27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से भालू की मौत हो गई । मांडलगढ़ के रेंजर दशरथसिंह राठौड ने घटना स्थल से बताया कि संभवतया रात्री को भालू सडक क्रास रहा था तब वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई । 
मेनाल के जंगल में कई वन्य जीव सडक हादसे में मर रहे है । पिछले दिनो रेल  से भी पेंथर की कटकर मोत हो गई थी । अल सुबह जानकारी मिलते ही अतिरिक्त जिला वन अधिकारी आशीष व्यास,, रेन्जर दशरथसिंह राठौड,, वनपाल हनुमानसिह,, भेरूलाल वैष्णव मौके पर पहुंचे और कार्यवाही कर मृत भालू  को पोस्ट मार्टम के लिये मांडलगढ़ रेंज लाया जा रहा है ।। वनप्रेमियों ने सरकार से मांग की है कि हाईवे पर सडक हादसे में आये दिन जंगली जानवर मर रहे है । इसके लिये कोई ठोस उपाय सोचना होगा और जंगल में दिवारे बनाकर सुरक्षा करनी होगी ।