344 किलो 300 ग्राम डोडा चुरा पकडा,एक गिरफ्तार
⏭दिलीप मेहता मांडलगढ़ 3 अप्रैल। जिले भर में मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाडा व पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्रसिंह नैन के नेतृत्व में मांडलगढ थानाप्रभारी सी आई गजेन्द्रसिंह ने खाचरोल चोराहे पर नाका बंदी करते हुये पीकअप गाडी न. आर जे 06 जी बी -5039को रोका तलाशी के दौरान गाडी में अफीम डोडे चुरे मिले जिनका तौल कराने पर 344 किलो 300 ग्राम पाया गया । गाडी में सवार बिगोद निवासी दयानंद को डोडे चुर सहित गिरफ्तार कर गाडी को जब्त किया।
मांडलगढ पुलिस पिछले दस दिन से अलग अलग स्थानो पर नाकाबंदी कर रही थी लेकिन सफलता आज हाथ लगी।
ज्ञात रहे मध्यप्रदेश की तरफ से अफिम व डोडाचुरा की तस्करी इसी रास्ते होकर मारवाड तक निकलती है और अभी सीजन भी चल रहा है । इस समय तस्कर काफी सक्रिय होकर इस अवैध धंधे में लिप्त है ।




Recent Comments