बगहा SDM धर्मेन्द्र कुमार फिर एक बार बगहावासियो का दिल जित लिया।
बिहार दिवस और बगहा :-आज बगहा अनुमंडल का मैदान गवाह बना सच्चे व् ईमानदार अधिकारियों का जनता से लगाव का।
बगहा के ऐतिहासिक अनुमंडलीय मैदान में बिहार दिवस खूब धूम धाम से मनाया गया।बगहा में पहली बार बिहार दिवस के उपलक्ष्य में अनुमंडलीय मैदान में तरह तरह के खेल का आयोजन किया गया। बगहा वासियो की सहभागिता और अधिकारियो का सफल प्रयास अनुमंडलीय मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर चार चाँद लगा दिया।
बगहा में पहली बार इस सफल और यादगार आयोजन के लिए बगहा अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार को बगहा वासी हमेशा याद रखेंगे। आज बगहा अनुमंडल का मैदान गवाह बना सच्चे व् ईमानदार अधिकारियों का जनता से लगाव का।
कई तरह के खेल के आयोजनों में यह फर्क कर पाना जनता को मुश्किल हो गया था की कौन अधिकारी है और कौन खिलाड़ी। खेल के मैदान में चाहे कोई अधिकारी रहा हो या आम जनता यह समझ से परे था की कौन क्या है।
खेल में स्लो साइकिल रेस, रस्साखींच, ब्लाइंड हिट, चम्मच गोली, और चेयर गेम खेला गया।
हर खेल को यादगार और जनता के दिलो के जितने के लिए बगहा SDM धर्मेन्द्र कुमार खुद मॉनीटरिंग कर रहे थे।
खेल होता रहा खिलाड़ी खेल जितते और हारते रहे लेकिन दूसरी ओर धर्मेन्द्र कुमार बगहा SDM बगहा वासियों का दिल जीतते रहे।
पत्रकारों के साथ रस्साकस्सी के जोर आजमाइश के खेल में अधिकारियों ने खेल भी जीता और बगहा वासियों का दिल भी जित लिया।
कुर्सी खेल में बगहा दो बीडीओ का गिरना और लोगो का ख़ुशी से ओतप्रोत हो जाना यह साबित कर रहा था की ये सच्चे और ईमानदार अधिकारियो का ग्रुप आज बगहा अनुमंडलीय मैदान में अपने नाम का अमिट छाप छोड़ रहे है, जो भुलाये नही भुलाया जा सकता।
डीसीएलआर जय चन्द यादव ने ब्लाइंड हिट गेम जीते तो हारने वाले धर्मेन्द्र कुमार के पीछे मैदान में दर्शक मजाक उड़ाने से नही चुके।





Recent Comments