सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर एमडीएम कार्य से होंगे मुक्त
मढ़ौरा (सारण)
सरकारी विद्यालयों के हेडमास्टर एमडीएम कार्य से को ही मुक्त किया जायेगा । सरकार विद्यालय में एमडीएम के लिए नयी व्यवस्था बनाने में जुट गई है। अब इस कार्य से हेडमास्टर को मुक्त कर दिया जायेगा। इस आशय का एक याचिका परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने माननीय उच्च न्यायालय में सीडब्लूजेसी 7848/2017 दायर किया था । याचिका की सुनवाई में 9 अप्रैल को उच्च न्यायालय पटना ने शिक्षकों से एमडीएम को मुक्त करने का स्पष्ट समय सीमा निर्धारण की बात कही है । इसके साथ ही एमडीएम में गड़बड़ी के आरोप में प्रदेश भर के डीपीओ के द्वारा शिक्षकों से वसूली को पर भी रोक लगा दिया गया है । इसकी जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवाशी ने देते हुए कहा की राज्य भर के शिक्षक का एमडीएम के कारण गरिमा प्रभावित हो रहा है I आये दिन एमडीएम में गड़बड़ी को लेकर सरकारी स्कूलों में हंगामा होता रहता है और शिक्षक भी पठन-पाठन के मूल कार्य को ठीक प्रकार से पूरा नहीं कर पाते है ।
#कोर्ट ने कहा है समय सीमा तय करे सरकार –
शिक्षकों की इस समस्या पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सरकार को कहा है कि वह समय सीमा तय करे की कब तक तक वह शिक्षको के जिम्मा से एमडीएम हटा लेगी । कोर्ट में सरकार ने भी आश्वस्त किया है कि वह जल्दी ही व्यवस्था बनाकर शिक्षकों से एमडीएम को हटा लेगी । मामले में अगली सुनवाई के लिए हाई कोर्ट ने 25 जून की तिथि निर्धारित की है ।




Recent Comments