फिर सामने आई ईवीएम में गड़बड़ी, सारे वोट भाजपा को

नसीम अली

भोपाल 2 अप्रैल। राज्य मध्य प्रदेश में डेमो ईवीएम में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है जिसके बाद चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से पूरी जानकारी मांगी है।
मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचीं प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल मशीन का डेमो दे रही थीं। उन्होंने वोट देने के लिए दो अलग-अलग बटन दबाए लेकिन दोनों बार पर्ची भाजपा के पक्ष में निकली। वहां मौजूद पत्रकारों ने जब सलीना सिंह से सवाल किया तो उन्होंने दूसरा बटन दबाया। इस बार दूसरी राजनीतिक पार्टी की पर्ची निकली।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी पूरे मामले में ईवीएम के सही होने की बात कही है जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ईवीएम मशीन में गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने भी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था और ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से पुनः चुनाव कराए जाने की मांग की थी।