अंता: दूसरे दिन भी डाकघर पर लटके रहे ताले, लोग हो रहे परेशान
उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता 20 मई – भारत सरकार द्वारा संचालित उप डाक घर अंता मेंअधिकारी की कमी के चलते दूसरे दिन भी मुख्य द्वार पर ताले लटके रहे ।जिसके चलते पोस्ट ऑफिस आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे । वही पोस्ट ऑफिस में डाक बांटने का कार्य करने वाले कर्मचारी भी पोस्ट ऑफिस के बाहर दूसरी दुकानों पर बेठे ताले खुलने का इंतजार करते रहे ।ज्ञात रहे की पोस्ट मास्टर के रिक्त पड़े पद के चलते इंचार्ज का काम सम्भाल रहे एक मात्र बाबू धनराज सिंह बीमार होने के कारण जहाँ शुक्रवार को अंता अस्पताल में भर्ती हुए थे वहीँ शनिवार को भी कोटा से न आने के कारण पोस्ट ऑफिस के ताले लटके रहे जिसके चलते लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे ।लेकिन प्रशासन व् जन प्रतिनिधियों का इस और कोई ध्यान नहीं हे ।




Recent Comments