सारण :रामगढ़ा में धुमधाम से मनाया गया चौहरमल जयंती
मुरारी बाबा। गड़खा(सारण)
गड़खा प्रखंड के रामगढ़ा में चौहरमल जयंती धुमधाम से मनाया गया। गड़खा से रामगढ़ा तक 12km तक शोभायात्रा निकाली गई। समारोह का उद्घाटन चौहरमल के सातवीं पीढ़ी  के  वंशज पूर्व राज्य सभा सांसद ब्रह्मदेव नंद पासवान ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीरता के प्रतिक चौहरमल शिक्षा डॉ अंबेडकर व बुद्धि के रविदास प्रतिक है। इन तीनों से ही मानव जीवन परिपूर्ण होता है। वही चौहर फिल्म के अभिनेता अमित कश्यप ने कहा कि फिल्म के माध्यम से दलितों के इतिहास का बखान किया हूं। उनके स्वाभिमान को जागरूक करने का प्रयास किए हैं। वहीं दुरदर्शन कि गायिका प्रियंका राज के वीररस के गीतों से  दर्शक खुब  झुमे।
महिला व पुरुष के अंतर्राज्यीय दंगल हुआ आयोजित 
चौहरमल जयंती के अवसर पर महिला व पुरुष का अलग-अलग  अंतर्राज्यीय पहलवानों का दंगल आयोजित की गई। जिसमें बक्सर के महिला पहलवान शिवांगी तथा बक्सर के ही पुरुष पहलवान मंगल राय ने जीत हासिल किया है। जिसपर गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। दंगल में दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार सहित कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया।