
*सीवान के सराय ओ.पी क्षेत्र के सहलौर बाजार पर अनियंत्रित ट्रक ने पांच को रौंदा,एक की मौत*
✍पचरुखी( सीवान) से राकेश सिंह
♨सीवान के सराय ओ.पी थाना क्षेत्र के सहलौर बाजार में अनियंत्रित ट्रक ने ओवरटेकिंग चक्कर में पांच लोगों को जोरदार टक्कर मारी.एक को चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर किया गया, लेकिन घायल ने पटना पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.घटना के
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तरवारा से सीवान की तरफ जा रही बालू लदी ट्रक यू पी 51 ए टी 0144 ने लड़कियों को बचाने के क्रम पीपल के पेड़ में टक्कर मारी,जिसमें तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गये.लेकिन ऐन वक्त पर ही पीछे से आ रही ट्रक यू पी 51 ए टी 1244 ने ओवरटेक करने की कोशिश की , जिससे अचानक आयी लड़कियों को धक्का लगा.इसी क्रम में एक लड़की सुरवाला गांव के नूरैन साईं की पुत्री खुशनुमा खातून ट्रक की बुरी तरह चपेट में आ गयी. जिसकी स्थिति चिंताजनक है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भेजा.
जहां चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया, लेकिन वह पटना के रास्ते में ही दम तोड़ दी. अन्य घायलों में सुरवाला गांव के नूरैन साईं की पुत्री लैला खातून, सहलौर गांव के दीनानाथ साह,शंभू प्रसाद, मिंटू प्रसाद शामिल है.
इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुरवाला गांव के तकिया टोला के लोगों ने मेघू साईं के नेतृत्व में आक्रोशित होकर आगजनी की एवं एस एच 73 को तीन घंटा जाम किया.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक श्यामबहादुर सिंह ,सहलौर मुखिया संजय सिंह, पचरुखी के बीडीओ संजय कुमार, सीओ गिन्नीलाल प्रसाद, थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया.पुलिस और प्रशासन की तत्परता से एवं विधायक-मुखिया के सहयोग से आगजनी जैसी बड़ी हादसा टल गयी.
*{✏श्रीनारद मीडिया: सीवान }*




Recent Comments