सिवान :तरंग प्रतियोगिता में जिले के दो छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक
रिपोर्ट-परवेज अख्तर
सिवान :बिहार दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग प्रतियोगिता में दो छात्रों ने स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम रोशन किया हैं। जबकि निबंध प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज की छात्रा मनोनिता ने दूसरा स्थान लाकर बधाई की पात्र बनी है। स्वर्ण पदक कॉम्प्रिहेंशन व पेटिंग में दोनों छात्रों को मिला हैं। ये छात्र बसंतपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय शहरकोला के सोनू कुमार व गोरेयाकोठी प्रखंड के मध्य विद्यालय कर्णपुरा की छात्रा संजना कुमारी है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पिछले 21 मार्च को डीईओ चंद्रशेखर राय ने छात्रों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। साथ ही राज्यस्तर पर प्रतिभा निखारने की शुभकामनाएं दी थी। गौरतलब है कि दौड़, कबड्डी, क्विज, संगीत, चित्रांकन सहित तेरह प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल स्तर से लेकर राज्यस्तर तक कराया गया। पहले यह प्रतियोगिता स्कूल स्तर, संकुल स्तर, बीआरसी स्तर पर आयोजित की गई थी। प्रथम लाने वाले छात्रों को जिलास्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया गया था। यहां से विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित टॉप आए छात्रों को पटना भेजा गया था।
क्या कहते है डीपीओ
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मेरी ओर से बधाई। छात्रों के लिए जितना जरूरी पढ़ाई है उतना ही जरूरी खेल भी हैं।
समरबहादुर सिंह, डीपीओ सर्वशिक्षा, सीवान




Recent Comments