
पूनम माटिया को शशि सुषमा स्मृति नारी गौरव सम्मान से नवाजा गया
——-
भैरु सिंह राजपुरोहित
ब्यूरो चीफ – बीकानेर
—–
बीकानेर
देश की जानी मानी प्रख्यात कवि , साहित्यकार श्रीमती पूनम माटिया को
” शशि सुषमा स्मृति नारी गौरव सम्मान” पुरुष्कार से सम्मानित होने पर बीकानेर में मरू प्रदेश साहित्य प्रकोष्ठ ने ख़ुशी जाहिर करते पूनम माटिया को बधाई दी ।
हिन्दी साहित्य परिषद, हापुड़ के लोकार्पण एंव सम्मान समारोह मे परिषद के कोषाध्यक्ष कवि राम आसरे गोयल ने अपनी पत्नी की स्मृति मे मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार, कवि डॉ पूनम माटिया को सम्मान राशी सहित प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर व शाल ओढा कर “शशि सुषमा स्मृति नारी गौरव सम्मान” से नवाजा गया ।
कवि प्रेम निर्मल द्वारा संपादित ‘कलम बत्तीसी’ का विमोचन माननीय श्री विजय कुमार गोयल , संस्था के प्रधान श्री महावीर वर्मा मधुर जी तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
भव्य आयोजन में विमोचन, सम्मान समारोह के अतिरिक्त हापुड़, मेरठ , सिंभावली और दिल्ली के कवि, कवयित्रियों और शायर , शायरात ने कवि अनिल बाजपेयी जी के रोचक संचालन में काव्य पाठ किया। दिल्ली से श्री नरेश माटिया और कवि श्री रमाकांत पूनम भी उपस्थित रहे।
देश की जानी मानी साहित्यकार ,कवि श्रीमती पूनम माटिया के सम्मानित होने पर मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित , गोपाल जोशी , पूनम अंकुर छाबडा ने बधाई दी ।




Recent Comments