अंता : ट्राफिक व्यवस्था में बाधा बना स्टेडियम का कोना
उस्मान खान
अंता 24 जून- हायर सेकेण्डरी स्कूल के सामने सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम की चारदीवारी का कोना ट्रैफिक व्यवस्था में रोड़ा साबित हो रहा हे , वहीँ इसके आसपास वाहनों के खड़े रहने से दुर्घटना की सम्भावना हरदम बनी रहती हे । प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टेण्ड से बारां की और जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले स्टेडियम की दीवार के कोने कारण बारां की और से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते । ऐसे में तेज गति से आ रहे वाहन से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हे । हालाँकि दुपहिया वाहन तो कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो गए हे ।, ऐसे में इस बाउंड्रीवाल के नुक्कड़ को अगर तोड़कर घुमावदार बना दिया जाये जैसा की सीएडी चोराहे पर बनाया गया हे तो इससे लगभग दस फिट जगह मिल जायगी वहीँ बस स्टेण्ड से बारां की और आने वाले साधन भी आसानी से दिखाई देंगे जिससे दुर्घटना की सम्भावना भी बहुत हद तक समाप्त हो सकती हे । वहीँ इसके आसपास खड़े रहने वाले निजी वाहनों के जमावड़े को भी जगह मिल जायेगी । बस स्टेण्ड के आसपास रह रहे नागरिको ने बताया की नुक्कड़ को तोड़कर इसकी बाउण्ड्री घुमावदार बनाने की मांग कई बार नगरपालिका प्रशासन से की जा चुकी हैलेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया हे ।अगर ये 15-20 फिट स्टेडियम के अंदर से ले लिया जाये तो चोराहे की सुंदरता भी बढेगी वहीँ ट्रैफिक जाम व् दुर्घटना से भी बचा जा सकता हे । मजे की बात ये हे की नगरपालिका द्वारा इसे तोड़ने के बजाय यहाँ महिला पेशाबघर बना दिया गया हे जहाँ ढंग से साफ सफाई तक नहीं होती वहीँ इस पेशाबघर में कई पुरुष पेशाब करते देखे जा सकते हे ।




Recent Comments