बहुत ख़राब रहा इस वर्ष का का रिजल्ट, बच्चों में रोष, मायूसी व नाराज़गी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल साइंस और आर्ट्स में पिछले साल की तुलना में काफी कम छात्र पास हुए हैं। साइंस टॉपर बनी सिमुलतल्ला स्कूल की छात्रा खुशबू।
• जमुई जिले में स्थित सिमुलतल्ला स्कूल की छात्रा खुशबू कुमारी साइंस टॉपर बनी है। उसे 500 में से 431 (86.2 फीसदी) अंक मिले हैं।
• समस्तीपुर के आरएलएसएएन विद्यालय के छात्र गणेश कुमार 413 (82.6 फीसदी) अंक लाकर आर्ट्स टॉपर आए हैं।
• कॉमर्स में कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना के छात्र प्रियांशु 408 (81.6 फीसदी) अंक लाकर टॉपर आए हैं।
साइंस में सिर्फ 30.11 फीसदी छात्र हुए पास
• परीक्षा के दौरान नकल रोकने के प्रयास का असर इंटर के रिजल्ट में दिखा है।
• साइंस में सिर्फ 30.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जबकि 2016 में साइंस में 67 फीसदी छात्र पास हुए थे।
• कॉमर्स में 37.13 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जबकि 2016 में 73.76 फीसदी छात्र पास हुए थे।
• इस साल आर्ट्स का रिजल्ट अच्छा रहा है। आर्ट्स में 73.76 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 2016 में 56 फीसदी छात्र आर्ट्स में पास हुए थे।
कदाचार मुक्त हुई थी परीक्षा
• रिजल्ट जारी करते हुए बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार का रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक है।
• परीक्षा कदाचार मुक्त रही और पहली बार कॉपियों की बारकोडिंग की गई थी। इससे कॉपी की पहचान के संबंध में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली।