सारण :महिला चोर गिरोह के दो किशोरी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ पुलिस के हवाले किया


दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर (सारण)
महिला चोर गिरोह ने एक यात्री के एक लाख से अधिक के गहने व रुपये उडाये. जिसे यात्री व ग्रामीणों के सहयोग से मौके से उक्त गिरोह के दो किशोरी को पकड़ लिया गया जबकि गिरोह के महिला सदस्य फरार हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी नरेश राय अपनी पत्नी के साथ अमनौर बस स्टैंड से कलकत्ता जाने के लिए बस पर चढ रहे थे कि उक्त गिरोह के एक किशोरी झपटा मार कर लेडिज पर्श लेकर भागने लगी जिसका ग्रामीणों ने पिछा कर गिरोह के दो किशोरियों को पकड़ लिया. जहाँ लेडीज पर्श से रखे गहने बच गए वहीं उसमें रखे हजारों नगदी रुपये गायब मिले. ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों किशोरियों को अमनौर थाने लाकर पुलिस के हवाले किया. अमनौर पुलिस उक्त गिरोह के भंडाफोड़ के लिए दोनों किशोरियों से पूछताछ कर रही है. हालांकि पूछताछ के दौरान दोनों अपना पता सही नहीं बता रहे हैं.




Recent Comments