
छपरा मे हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
———
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण
——–
छपरा:-
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एनयूजेआई सारण जिला इकाई के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान परिवेश में हिंदी पत्रकारिता का महत्त्व,दशा और दिशा के साथ साथ युवा पीढ़ी में हिंदी भाषा की गुणवत्ता का विकास जैसे कई पहलुओं पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
सभा की अध्यक्षता कर रहे एनयूजेआई के सारण जिलाध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता आज भी सबसे लोकप्रिय है और हिंदी के तमाम समाचार पत्रों के पाठक आज भी सर्वाधिक हैं,उन्होंने हिंदी को पत्रकारिता का मूल आधार बताते हुए युवाओं को इससे जुड़कर एक नई विचारधारा के साथ कार्य करने की बात कही,तो वही प्रदेश सचिव पंकज कुमार ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी पत्रकारिता के क्षेत्र में तो आ रही है लेकिन सीखने के वजाय नाम चमकाने के लिए इस क्षेत्र को अपना रहे है जबकि ऐसा नही होना चाहिए,पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने से पहले हमलोगों को हिंदी की शुद्धता करनी चाहिए,
एनयूजे (आई) के कोषाध्यक्ष जाकिर अली ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अभी भी हिंदी पत्रकारिता का दबदबा है और आगे भी रहेगा,
कार्यक्रम का संचालन कर रहे एनयूजेआई के महासचिव धर्मेंद्र रस्तोगी ने कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी और सभा को अपने विचारों से अवगत कराया,प्रभात किरण हिमांशु ने संगोष्ठी में अपना विचार रखते हुए कहा कि हिंदी ही एक ऐसी भाषा है जिसे हमलोग अपना मातृभाषा मानते है हिंदी के अलावे कई भाषाओं में पत्रकारिता की जाती है लेकिन हिंदी की तुलना किसी भी भाषा से नही की जाती है,
सुरभित दत्त सिंहा ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता आज भी सहजता के साथ सर्वमान्य है,हर दिन हमें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में कुछ न कुछ सीखने को मिलता रहता है,इस अवसर पर नदीम अहमद,कबीर अहमद, संतोष गुप्ता, मुकुंद सिंह, विकास कुमार, कमलाकर उपाध्याय सहित कई अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे|||




Recent Comments