धौलपुर-करौली हाइवे पर व्यापारियों को लूटा बेटे को बंधक बना मांगी फिरौती
राकेश फौजदार
भरतपुर 7 जून। राजस्थान के धौलपुर में बाड़ी थाना इलाके के धौलपुर-करौली हाइवे पर देर रात ग्वालियर से चिकित्सक को दिखा कर घर लौट रहे बाड़ी कस्बे के दो व्यापारियों हरिमोहन मंगल और शुभम मंगल के साथ मडोना गांव के पास करीब आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने की लूटपाट। सडक़ पर कीलों डाल कार के दोनों पहिये किये पंचर। बंधक बनाकर जंगल में करीब दो किलोमीटर अंदर ले गए।हथियारों के दम पर मोबाइल फोन व रुपए लिए छीना ।12 वर्षीय पुत्र अभिषेक को कब्जे में लेकर पांच लाख रुपए फिरौती की मांग भी की लेकिन पांच घंटे बाद बदमाश अभिषेक को छोडक़र हो गए फरार।




Recent Comments