हरियाणवी डांसर सपना के ठुमके देखने पहुँचे लोग
लक्ष्मी निवास पैलेस होटल के बाग़ में हजारों की संख्या में डांसर सपना का डांस देखने उमड़ी भीड़
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 29 मई। बीकानेर के लालगढ़ पैलेस होटल लक्ष्मी निवास पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सपना चौधरी के डांस के लटके-झटके सुनने और देखने आए बड़ी संख्या में युवां और हर तबके के लोग पहुंचे।
सपना की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।डांसर सपना चौधरी ने एक के बाद एक गाने पर डांस किया तो उपस्थित युवक भी इसी लय में झूमने लगे और प्रोग्राम ख़त्म होते ही एक बारगी तो भगदड़ मच गई और कुछ उत्पाती युवाओ ने कुर्सिया उछाली पर वहा मौजूद पुलिस की तत्परता से कोई हादसा नहीं हुआ ।
“मौका-शौका लागे कदी फेर आऊंगी”
गाने पर बेहतरीन डांस करने के पश्चात एक बीकानेरी युवक ने सपना को आवाज लगाई। जैसे ही डांसर सपना ने युवक की आवाज सुनी तो स्टेज के किनारे पर आई और युवक से पूछा क्या हुआ ? जवाब सुनते ही युवक ने कहा कि ‘सपना जी’ स्टेज पर अपना परिचय दो। युवक द्वारा किये गए प्रश्न पर सपना ने माइक पर कहा कि उत्तरप्रदेश से बिलोंग करती हूं। मैं एक डांसर गायक हूं। अगर आप मेरे से शादी करना चाहते हो तो मेरे ‘चाचा’ से पूछ लेना।




Recent Comments