
चम्पारण में हर दिन कुकुरमुत्ते की तरह ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल बनाने वाले पत्रकार अवश्य पढ़ें
सम्पादकीय ….आज के समय में एक बेहतरीन हिंदी न्यूज पोर्टल कैसा हो? आज के समय में यह बात लगभग साबित हो गयी है कि भारत में हिंदी ही एकमात्र भाषा है जो सबसे ज्यादा बोली और समझी तो जाती ही है, साथ ही साथ इंटरनेट पर अब यह इतनी ही सुगमता से उपलब्ध है, जितनी सुगमता से अंग्रेजी या कोई अन्य भाषा.
चूँकि, इंटरनेट पर हिंदी में सहजता कुछ ही वर्ष पहले आयी है तो इसमें करने के लिए काफी कुछ अपॉरचुनिटी नज़र आती है. हज़ारों विषय ऐसे हैं, जिनके बारे में बेहतर तरीके से अगर आप कंटेंट ही डालते हैं तो आपकी वेबसाइट लगातार अपडेट होने से जल्द ही टॉप-वेबसाइट की श्रेणी में आ जाएगी.
अगर आप किसी एक विषय को चुनकर, उसके विभिन्न पक्षों को अंग्रेजी से हिंदी में, अपने शब्दों में अनुवाद ही करते हैं तो आपके पास बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध होगा. अगर, आप लेखक/ कवि हैं तो आप अपनी रचनाओं को लगातार अपडेट करके अपने पोर्टल को ऊंचाई तक पहुंचा सकते हैं.
अगर आप पत्रकार हैं तो ब्रेकिंग या एक्सक्लूसिव न्यूज से तमाम संस्थानों को अपनी खबरें दे सकते हैं या सेल कर सकते हैं. जब आपके पास, आपकी ही भाषा में एक बेहतरीन वेबसाइट रेगुलर अपडेट होती है तो यकीन मानिये आप एक बढ़िया ऑनलाइन माध्यम विकसित कर चुके हैं, जो आपको बेहतरीन कमाई देने के लिए बिलकुल तैयार है.
नीचे कुछ बिन्दुओं पर गौर करेंगे, जो एक बेहतरीन न्यूज-व्यूज पोर्टल के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
विषय का चुनाव: अगर आप सच में कंटेंट बेस्ड ऑनलाइन पोर्टल बनाने की ठान चुके हैं तो विषय का चुनाव सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है.
ध्यान रहे, इंटरनेट अपने आप में एक बहुत बड़ा संसार है, जहाँ प्रत्येक चीज पहले से ही उपलब्ध है, तो जब तक आप के दिमाग में स्पेसिफिक सब्जेक्ट नहीं है, अलग प्रजेंटेशन नहीं है, तब तक आगे की राह कठिन ही नहीं, बल्कि खुद को भ्रम में रखने जैसी ही है.
आप किसी अंग्रेजी की वेबसाइट पर आर्टिकल पढ़ जरूर सकते हैं, उससे आईडिया भी ले सकते हैं, किन्तु हूबहू कॉपी-पेस्ट आपको नीचे ले जाएगा.
अपने सब्जेक्ट की समझ लगातार विकसित करना यहाँ बेहद आवश्यक है. इसी तरह अगर आप न्यूज पोर्टल बना रहे हैं तो यह न सोचें कि आजतक, कल तक या जागरण जैसी किसी वेबसाइट से कॉपी-पेस्ट करके आप अपनी वेबसाइट को ऊंचाइयों तक पहुंचा देगी?
बल्कि, इसके लिए आपको ख़बरों को अलग नज़रिये से पेश करना होगा, उसमें नयी जानकारियां जोड़नी होंगी, अगर एनालिटिकल डाटा दे सकें तो और बढ़िया होगा और अगर उस विषय पर लेख आ जाये, तस्वीरों के माध्यम से उसकी व्याख्या आ जाये तो सोने पर सुहागा. कुल मिलाकर, आपकी वेबसाइट, आपकी लगनी चाहिए ताकि पाठक-वर्ग को कुछ नया मिले और वह आपकी वेबसाइट पर आकर निराश न हो!




Recent Comments