सारण:किशोरी ने फंदा लगा जीवनलीला की समाप्त,शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम मे भेजा 
——
——–   
 मांझी ( सारण )
माझी थाना के डुमरी गांव मे एक किशोरी ने गल्ले मे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । घटना के सम्बंध मे बताया जाता  है की युवती डुमरी गांव के बालमुकुंद की पुत्री थी । फांसी लगाकर आत्महत्या करने के कारण पता नहीं चल पाया है । घटना के बाद  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया । प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जाता है । थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया की पुलिस इस मामले पर भी जांच कर रही है ।जांच के बाद ही मामले मे स्पष्ट कुछ जानकारी मिल पायेगी ।
———
न्यूज़ इनपुट -मांझी से सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट