पास्को एक्ट में युवक गिरफ्तार
राकेश फौजदार 
भरतपुर 30 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर की थाना रूपवास पुलिस ने कस्वे की ही एक नाबालिग लडकी के साथ अश्लील हरकत कर छेडछाड करने के एक मामले में बांके बिहारी कालोनी निबासी विशाल पंजाबी को आज धारा 7/8पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी अर्पण चौधरी ने बताया कि शनिबार को ही पीड़ित नाबालिगा की माँ की तरफ से इस सम्बंध में मामला दर्ज कराया गया था।