युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगा की आत्महत्या
राकेश फौजदार
भरतपुर 30 अप्रैल। राजस्थान के धौलपुर में निहालगंज थाना इलाके के मोदी तिराहे पर 27 वर्षीय एक युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक आगरा निवासी विशाल काफी दिनों से अपने नाना के यहां मोदी तिराहे पर धौलपुर में रहता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डॉ. मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलपुर में ही दूसरे मकान में रहने बाले मृतक के नाना और अन्य परिजनो ने विशाल के मोबाइल पर फोन किए तो फोन रिसीव नहीं हुए। इस पर उसके मामा देखने के लिए मोदी तिराहा स्थित मकान पर आए तो विशाल पंखे पर बने फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।




Recent Comments