अश्लील भोजपुरी गीतों पर रोक लगाने के लिए दुबई एन.आर.आई भोजपुरिया समाज की बैठक सम्पन्न 

दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:-दिनांक ११/०५/२०१७ को दुबई एन.आर.आई. भोजपुरिया समाज की बैठक बेला ग्रुप के आँफिस दुबई में सम्पन्न हुआ जिसमें अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गीतों पर रोक लगाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया गया और अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गीतों के कैसेट बनाने वाले कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आयोजित बैठक की अध्यक्षता सीवान के एन. आर. आई. व्यवसायी व बेला ग्रूप के चेयरमैन प्रमोद सिंह ने की, मौके पर पंकज कुमार भोजपुरिया ने कहा कि अश्लील कैसेटों को जब्त करने की कार्रवाई प्रशासन को व्यापक तौर पर करनी चाहिए.

साथ ही उन्होंने कहा कि भोजपुरी हमारी संस्कृति विरासत है, मगर अश्लील गीतों से जोड़ कर छवि खराब की जा रही है, जिससे भोजपुरी गीतों की समृद्ध परंपरा भी शर्मसार हो रही है.

साथ ही विजय कुमार ओझा ने कहा की अश्लील गीतों के बजने से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है, जिस पर रोक लगाने की जरूरत है. बैठक में एन. आर. आई. भोजपुरिया समाज के वरिष्ठ सभी सदस्य उपस्थित रहे।