सीवान :मैरवा पुलिस ने शराब की दूसरी खेप लावारिस हालत में बरामद किया 
——-
बरुणेश आनंद बरुण की रिपोर्ट 
——
मैरवा /सीवान 
मैरवा पुलिस ने शनिवार को शराब तस्करी की दूसरी खेप को लावारिस हालत में चंवर तीतरा मिश्रौली  से बरामद किया ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस ने गुप्त सूचना पर क्षेत्र स्थित चवर से देशी एवं विदेशी शराब की 28 कार्टून लावारिस हालत मे बरामद किया ।यूपी निर्मित 24 कार्टून देशी शराब एवं 4 कार्टून ब्राण्डेड अंग्रेज़ी शराब 8pm की कार्टून की बरामदगी हुई ।विदित हो की पूर्वाह्न 10 बजे आज ही दो बाइक पर चार कार्टून अंग्रेज़ी शराब के साथ एक धंधेबाज भी गिरफ्तार हुआ था अन्य दो चकमा देकर फरार हो गए  ।उक्त से पाच कैटून में रखा दो सौ चालीस पीस बैक पाइपर अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुयी थी ।देर रात तक पुलिस संभावित ठीकानो पर छापेमारी जारी रखी है चुनाव के मद्देनजर पुरे रात मतदाताओ को रुझाने के लिए शराब के बटवारे की संभावना है ।