नियमो का उलंघन करने बालो को बख्शा नही जाएगा करोली पहुची वसुंधरा राजे
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 12 मई। राजस्थान में भरतपुर के अन्नपूर्णा मैरिजहोम में तेज अंधड़ तथा बारिश के बीच ढही दीवार के नीचे दब जाने से हुई 24 लोगो की मौत के बाद सरकार ने नियमो का उलंघन करने बाले मैरिज होमो, गार्डनों तथा अन्य बिबाह स्थलों की जाँच के कड़े निर्देश देते इस हादसे की जांच के आदेश दिए है। भरतपुर में आज मीडिया के साथ बात करते राजे ने मैरिज होम हादसे में मारे गए लोगो के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते कहा जानकारी दी। नियमो के उलंघन के लिये दोषी पाए जाने बाले लोगो को वख्शे नही जाने के बात कहते उन्होंने भरतपुर कलेक्टर को भी मामले में कार्यबाही के लिए कहा। हादसे के शिकार पीड़ितों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री राजे हेलीकाॅप्टर से भरतपुर पहुची ओर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर सम्भब सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने गंभीर घायलो को इलाज के लिए जयपुर भेजे जाने तथा समुचित इलाज की बात भी कही। राजे ने आरबीएम अस्पताल पहुच घायलो का हाल भी जाना। साय 5 बजे भरतपुर पहुची श्रीमती राजे अपनी लगभग एक घण्टे की इस यात्रा के बाद हेलीकाॅप्टर से करौली के लिए प्रस्थान कर गई। यहां यह भी गौर तलब है कि सैनी समाज के एक परिवार की जयपुर से आई बारात के मैरिज होम में समारोह के दौरान तेज अंधड़ तथा वारिश के बीच गिरी लंबी 12 फुटी दीवार के नीचे पाच दर्जन से अधिक लोग दब गए जिनमे से 24 जनो की मौत ही गयी और 40 से अधिक घायलो का भरतपुर,जयपुर तथा अन्य निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।




Recent Comments