मुख्यमंत्री राजे के औचक निरीक्षण को लेकर हड़कंप मचा रहा
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 12 मई। राजस्थान के करौली में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के औचक निरीक्षण को लेकर प्रशासन के अधिकारी ब कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। अपना जिला अपनी सरकार के तहत राजे तीन दिवसीय दौरे को लेकर शुक्रवार को सबसे पहले राजकीय चिकित्सालय पहुंची जहां प्रसूता वार्ड का निरीक्षण किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने हिंडौन के माची डगरिया गांव में राशन डीलर का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री राजे ने गुडला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर निरीक्षण किया और अनियमितताएं मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई।