जैन को मुख्य सचिव बनाने के साथ ही 17 आईएएस के तबादले
आज़ाद नेब
जयपुर 30 जून। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर वरिष्ठ आईएएस अशोक जैन को मुख्य सचिव बनाने के साथ ही 17 आईएएस अधिकारियों को तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को यह आदेश निकाले। इनमें राजहंस उपाध्याय को अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, डीबी गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त आबकारी एवं कर विभाग में लगाया गया है। ओपी सैनी को राजस्व मंडल से हटा कर अध्यक्ष राजस्थान सिविल सेवा अधिकरण में लगाया गया है। इनके अलावा मुकेश कुमार शर्मा, खेमराज चौधरी, जेसी मोहंती, वी श्री निवास, रजत कुमार मिश्रा, आलोक, रोहित कुमार, टी रविकांत, मनीष चौहान, अशफाक हुसैन, मोहम्मद हनीफ, भंवरलाल मेहरा, आनंदी और अंकित कुमार सिंह का तबादला किया गया है।