✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-
अरेराज अनुमंडल अन्तर्गत किरासन तेल डिपो के समिप एस टी थाॅमस विद्यालय का 407 बस सं BR04P1249 विद्युत आपूर्ति पोल से टकराकर बीच सडक पर पलट गया मौके पर उपस्थित जनता ने बस को सिधा किया और घायल बच्चों को रेफरल अस्पताल अरेराज पहुँचाया। संयोग वश जिस समय बस पोल से टकराई उस समय विद्युत आपूर्ति बंद थी नहीं तो बडी हादसा होती ।ज्ञात हो कि बस विद्यालय की छुट्टी के बाद बच्चों को उनके घर पहुँचाने जा रही थी ।
बस मे बैठे 18 बच्चे घायल हुए जिनमें से 17 बच्चों को रेफरल अस्पताल अरेराज मे लाया गया जहाँ से एक को चिन्ताजनक स्थिति मे मोतिहारी रेफर कर दिया गया वही एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी के मणि हाॅस्पिटल मे भर्ती किया गया ।बस मे सवार शिक्षिका भी घायल हुई जिनका ईलाज निजी अस्पताल मे किया गया ।रेफरल अस्पताल अरेराज मे भर्ती सभी 16 बच्चे को चिकित्सोपरान्त छोड़ दिया गया ।
वही मोतिहारी के मणि हाॅस्पिल मे भर्ती दोनों बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है ।घायल बच्चों मे तन्मय , ललित , रौनक राज ,मोहित, अजित, रमाकांत, रत्न आदी है ।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राजू तिवारी अस्पताल मे पहुँचकर घायल बच्चों को देखे साथ ही बच्चे व अभिभावक को संतावना दिए की जल्द स्वस्थ हो जाएंगे ।
वहीं हरसिद्धी प्रखण्ड शिक्षा समिति सदस्य कृष्ण मोहन कुमार उर्फ पप्पु पासवान भी अस्पताल मे पहुँचकर घायल बच्चों की स्थिति से रूबरू हुए ।साथ ही सदस्य श्री कुमार ने कहा कि निजी विद्यालयों की ट्रांसपोर्टेशन की लचर व्यवस्था के कारण यह दुर्घटना हुई है ।
मौके पर कुणाल पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, मुन्ना कुमार, अभय मिश्रा आदि काफी संख्या मे स्थानीय समाज सेवी व अभिभावक मौजूद थे ।
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए… www.dainikkhojkhabar.live




Recent Comments