
राम जन्मोत्सव की तैयारी में केसरिया कपङो से पटा दुकान
———
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
मैरवा-(सिवान)
मैरवा नगर क्षेत्र में रामनवमी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रही है समुचे नगर में एक तरफ केसरिया ध्वज लहर रहा है वही दुसरी तरफ नगर की दुकाने केसरिया रंग से पट चुकी है जन्मोत्सव की झांकी को लेकर युवाओ में विशेष उत्साह है इस का अंदाजा लगाने के लिए इतना ही काफी है की नगर में सौकङो कपडे सिलने वाले दिनो- रात केसरिया कुर्ते सिलते आसानी से दिख रहे है नगर क्षेत्र के धाम स्थित कुशवाहा टेलर्स के मास्टर हरेराम कुशवाहा ने बताया कि केवल हमारे यहां नव कारिगर जितेन्द्र राम, विनोद राम, प्रेम सिंह ,अली अकबर ,अली हैदर, गौतम राम, विनोद पाण्डेय व स्वयं ने मिलकर पिछले छतीश घण्टे में नब्बे सेट कपङे तैयार किये अभी तीस के लिए काम जारी है हमारे सभी कारिगर साथी देर रात तक काम करते रहे सुबह भी जल्दी आ गये है ।हमारे जैसे अन्यो के यहां भी तैयारी चल रही होगी इसके पहले इतनी मात्रा में सिलाई कभी नहीं हुई है ।




Recent Comments