दैनिक खोज खबर के लिये कुमुद रंजन सिंह
कतरीसराय(नालंदा)बुधवार को पीएनबी के स्थानीय शाखा परिसर में 90 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार कतरीसराय निवासी रधुनंदन प्रसाद सिन्हा की पत्नी सुशीला सिन्हा स्थानीय बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसा की निकासी करने के लिए गयी थी। बैंक में ही उक्त महिला की मौत हो गयी। बताया जाता है कि सुशीला देवी की पति शिक्षक थे इनके मृत्यु के उपरान्त सुशीला देवी को पेन्शन मिलता है। तथा खाते पर कुछ राशि भी ,जमा था ।उक्त राशि निकाशी के लिए मृतक अपने पोता शिन्टु कुमार के साथ बैंक गयी थी। वहीं दूसरे पोते अमित कुमार द्वारा बैंक प्रबंधक को आवेदन देकर राशि निकाशी पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इसी क्रम में राशि निकाशी में देर होने के कारण वअस्वस्थ रहने के वजह से बैंक में मौत हो गयी। इस संबंध में बात करने पर शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार वर्मा का कहना है कि महिला को वेहोशी की हालत में बैंक लाया गया था पूछने पर अपना नाम तक नहीं बता पा रही थी। परीजनों ने डॉक्टरी ईलाज कराने के वजाय पैसा निकालने के लिए बैंक लाया था।महिला की हालत गंभीर थी।उम्र के अंतिम पड़ाव में थी।इस वजह से महिला की मौत हुई है।




Recent Comments