दो सऊदी बहनों की तुर्की से गुहार, हमें सऊदी अरब के हवाले मत करना
अब्दुल मुत्तलिब रज़ा ( Edited by आज़ाद नेब )
तुर्की की पुलिस ने सऊदी अरब से जान बचाकर फ़रार होने वाली दो सऊदी बहनों को हिरासत में ले लिया है। तुर्की से शरण की गुहार लगाने वाली सऊदी अरब की अरीज और अश्वाक़ अलहरबी ने पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद, पुलिस वाहन से ही एक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह ख़ूब वायरल हो रहा है।अब्दुल मुत्तलिब रज़ा ( Edited by आज़ाद नेब )
सऊदी बहनों ने तुर्क अधिकारियों से मांग की है कि वे उन्हें सऊदी अरब वापस न लौटाएं।
सऊदी अरब की इन दोनों लड़कियों का कहना है कि तुर्क पुलिस ने उन्हें उस समय गिरफ़्तार कर लिया जब उन्होंने तुर्की में शरण के लिए शरणार्थियों के कार्यालय से संपर्क किया था।
तुर्की में सऊदी अरब के दूतावास ने इस घटना पर चुप्पी साध रखी है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह दोनों बहनें सऊदी अरब से बाहर निकलने में किसी तरह सफल हो गईं, इसलिए कि सऊदी अरब के क़ानून के मुताबिक़ कोई भी महिला अपनी संरक्षक की अनुमति के बिना यात्रा नहीं कर सकती।
इन दोनों सऊदी बहनों को सोशल मीडिया पर काफ़ी समर्थन मिल रहा है और लोग तुर्की से अनुरोध कर रहे हैं कि वह उन्हें सऊदी शासन के हवाले न करे।