कुमुद रंजन सिंह
कतरीसराय(नालंदा) नालंदा एसपी कुमार आशीष कतरीसराय में ठगी के कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए पुरी तरह सक्रिय भूमिका निभा रहे है । इसी के साथ बुधवार को  गिरीयक इंस्पेक्टर सुनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बाजार स्थित सुबेलाल साव के मकान के दूसरे मंजिल पर संचालित दशरथ चौधरी के कार्यालय व घर ब्रहमदेव चौधरी मुनेश्वर चौधरी के घर में छापा मारी किया गया। जहाँ से दस रजीष्टर एक सौ मनोकामना पुरी अंगूठी मनिअॉडर फार्म दस दवाई के डब्बा दो पासबुक एक एटीएम छह बंडल एमपीसीएम स्टीकर एक सौ बारकोड सहित अन्य बरामद किया गया है। छापे मारी दल में सुरेश प्रसाद प्रेम लाल यादव विजय कुमार सिंह दिलिप कुमार प्रसाद सहित सहस्र पुलिस बल शामिल थे ।इंस्पेक्टर सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि एसपी साहब को मिली गुप्त सुचना के आधार पर छापे मारी कि गई है ।तथा उक्त समान बरामद किया गया है ।