20170311_124841.png

⏭’केजरीवाल की नीयत में खोट, पंजाब का नहीं अपना विकास चाहते हैं’: नवजोत सिंह सिद्धू

दैनिक खोज खबर नई दिल्ली : पंजाब में सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस प्रदेश में वापसी करती दिख रही है. कांग्रेस पार्टी की जीत पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब की जनता ने भ्रष्टाचार और लूट की सरकार को नकारते हुए कांग्रेस पार्टी को बहुमत दिया है. उन्होंने कहा कि जैसा कि उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से वादा किया था, उसे पूरा किया है. सिद्धू ने कहा कि ये कांग्रेस की नई शुरुआत दौर है और उसकी वापसी हुई है.

सिद्धू ने अकाली दल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों ने दुष्टों का अहंकार तोड़ा और धर्म को जिताया है. अकाली दल के बड़बोले जो दो बड़े अहंकारी थे उनका सर्वनाश हुआ है. नाम ना लेते हुए सिद्धू ने कहा कि ये पब्लिक है, सब जानती है.