धर्म वही है जो अन्याय का विरोध करे-जय हनुमान दास जी महाराज
#राजू सिंह की रिपोर्ट 
बनियापुर (सारण) 
धर्म वही है जो अत्याचर व अन्याय का विरोध करे। उक्त बातें प्रखंड के डाढीबढी गांव में गुरुवार को हनुमान मंदिर के प्रथम वर्षगाँठ में जब्बलपुर से आये प्रवचन कर्ता जय हनुमान दास जी महाराज ने कही। उन्होंने ने कहा कि धर्म को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ माना गया है। जहां प्रभू की कृपा होती है। वही धर्म व प्रवचन का आयोजन होता है। अगर लोग अपने आप को प्रभू श्री हनुमान जी के हवाले कर दें। तो उनकी सरी कामना पुरी हो जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रामायण में श्री हनुमान जी के चरित्र का जो वर्णन किया गया है। मनुष्य को उस चरित्र का अवलोकन करना चाहिए। तभी मानव जीवन धन्य हो सकता है। जिस यज्ञ की सफलता के लिए गांव के सभी लोग तन-मन से लगे हुए हैं।