‘बिहार दिवस’ पर कार्यक्रमों की रही धूम, छात्राओं ने खेली क्रिकेट मैच
✍🏻कुमार विपेन्द्र

सीवान : यूँ तो पूरे सीवान जिले में बिहार दिवश को लेकर भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की धूम रही।मगर पचरुखी प्रखंड कल्याणपुर में छात्राओं के बीच खेला गया क्रिकेट मैच गुरुवार को दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय कल्याणपुर में बिहार दिवस के अवसर पर छात्राओं के क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संकुल संचालक सुदर्शन सिंह ने कहा कि जिस तरह से महिला सशक्तिकरण के मामले में बिहार निरंतर पथ पर अग्रसर है।हमारी लड़कियां शिक्षा से लेकर खेल तक हरेक मामले में निर्भीकता और निडरता से आगे बढ़ रही हैं।
वहीं मैच के बाद पुरस्कार विवरण देते हुए शिक्षक मनोज कुशवाहा ने बताया कि 10 ओवर के इस क्रिकेट मैच का नेतृत्व सिब्बा खातून और निक्की कुमारी यादव के द्वारा किया गया।जहां टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिब्बा खातून की टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 60 रन बनाये।
जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी निक्की यादव की टीम ने 9.2 गेंद में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर जीत लिया।
मैच के उपरांत विजेता टीम के खिलाडी रुखसाना खातून को 2 ओवर 7 रन तीन विकेट लेने के लिए बेस्ट बालर का पुरस्कार दिया गया ।
वहीं निक्की यादव को कप्तान का दायित्व निभाते हुए 32 रन बनाने के लिए उन्हें बेस्ट बल्लेबाज का ख़िताब दिया गया।
संकुल संचालक सुदर्शन सिंह ने उपविजेता टीम को तथा विजेता टीम को संकुल समन्यवक राजीव कुमार रंजन ने ट्राफी देकर सम्मानित किया गया ।
मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति की ट्रेनर ममता श्रीवास्तव ,किरण संकुलनाधीन विद्यालयों के शिक्षक ,उमेश सिंह मनोज कुमार कुशवाहा , राकेश यादव , हरेराम पंडित , नवनीत कु सिंह , रमेन्द्र प्रसाद , अशोक राम , अवधेश कुमार वर्मा , अलोक राम , अशोक साह,आयोजक लालदेव प्रसाद, शहाजम सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments