सारण :नाबालिक के साथ छेड़खानी मामले में दो को मिली जमानत, एक फरार 
#राजू सिंह की रिपोर्ट 
बनियापुर (सारण) 
थाना क्षेत्र के मिस्कारी टोला गांव में पिछले दिनों नाबालिक के साथ हुई छेड़खानी के मामले दो आरोपियों की जमानत न्यायालय द्वारा दे दी गई है। जिसके मुख्य आरोपी पुलिस के नजरों में अभी भी फरार बताया जाता है। 
                     बताया जाता है कि इस घटना के बाद घटना के सभी आरोपी पुलिस के नजर में फरार चल रहे थे। जिसके दो आरोपी बुधन मियां व शमशाद आलम ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को जमानत दे दिया गया है। वही घटना के मुख्य आरोपी हकीम अली न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के फिराक में लगा हुआ है। जिस घटना के बाद पुलिस के नजरों में घटना का मुख्य आरोपी युवक लगातार फरार बताया जा रहा है। जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।