सीवान में वेलेंटाइन डे पर प्रेमी-युगल की धुनाई
# न्यूज़ इनपुट-विपेंद्र कुमार /पचरुखी

सीवान :
पचरुखी हाई स्कुल की पुरानी विल्डिंग में वेलेंटाइन डे मनाना प्रेमी युगल को उस वक्त महंगा पड़ गया जब स्थानीय युवकों ने प्रेमी युगल को बेहद करीब होकर गुफ्तगूं करते हुए पकड़ लिया।पकड़े जाने बाद जहां प्रेमी युवक की जमकर धुनाई हुई।वहीं प्रेमिका को भी लप्पड़-थप्पड़ लगे।बरहाल प्रेमी-युगल के वेलेंटाइन डे की चर्चा पुरे प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
गौरतलब हो कि हाई स्कूल के पुरानी विडिंग में प्रेमी युगलों का आना कोई नई बात नहीं है।उक्त विल्डिंग में खिड़की दरवाजो की सही हालात नहीं होने से यहां पर असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है।स्थानीय जिला पार्षद जयकरन महतो कई बार जिला परिषद की बैठक में विद्यालय के कमरों में दरवाजे लगाने के लिए आवाज उठा चुके हैं।




Recent Comments