सारण :पुलिस सप्ताह पर पुलिस लाइन मे हुआ पौधारोपण

छपरा /सारण
पुलिस सप्ताह के अवसर पर आज छपरा के एसपी हरिकिशोर राय एवम डीडीसी के द्वारा आज छपरा के पुलिस लाइन के मैदान में पौधा रोपण का कार्य किया गया है।

जिसको लेकर सैकड़ो पुलिसकर्मी मौजूद थे वही आज से एक सप्ताह तक पुलिस कर द्वारा तरह तरह के आयोजन किये जायेंगे । जिसमे छपरा की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से कैसे काम हो इसके लिए लोगो मे ट्रैफिक नियम को लेकर जागरूकता का कार्यक्रम किया जाएगा ।

वही इस आयोजन में दहेज मुक्त और बाल विवाह पर रोक शराब बंदी को लेकर एक आगामी 26 फरवरी को एक जागरूकता रैली सारण एसपी के द्वारा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्य चौक चौराहों से होकर निकलेगी लोगों में जागरूकता का संदेश देते हुए।
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक