दो नाबालिगों की शादी रुकवाई परिजनों को किया पाबंद
राकेश फौजदार  
भरतपुर 18 अप्रैल। राजस्थान में धौलपुर के बड़ापुरा गांव में दो नाबालिग बच्चों का बाल विवाह किए जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उपखंड प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए शादी को रुकवाया और परिजनों को इसे लेकर पाबंद किया। प्रशासन की ओर से इस मामले में हल्का पटवारी और बीट अधिकारी को भी दोनों गांवों में पाबंद कर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। नायब तहसीलदार छीतर सिंह ने बताया कि बड़ा पुरा गांव में रामफूल अपनी नाबालिग पुत्री मीनेष की शादी सैपऊ थाना इलाके के बरुआ का पुरा गांव निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र सूरज के साथ कर रहा हैं। अधिकारियों ने नाबालिग मीनेष के स्कूली प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सहित अन्य कागजों का अवलोकन किया तो मीनेष की उम्र 14 वर्ष होना पाया गया। वही पुलिस प्रशासन ने वर पक्ष के लोगों को बरात नहीं लाने की चेतावनी देते हुए पाबन्द किया।