दो हजार का इनामी बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार
राकेश फौजदार 
भरतपुर 18 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर की थाना पहाड़ी पुलिस ने दो हजार रूपये के एक ईनामी बदमाश सहित एक अन्य बदमाश को अवैध हथियारों के गिरफ्तार किया। थानाधिकारी थाना पहाडी मुकेश चन्द ने गिरफ्तार ईनामी बदमाश का नाम 
मौसम उर्फ सुक्का पुत्र नूरू जाति मेव निवासी घाटमीका थाना पहाडी बताया। इस पर भृतपुर पुलिस की तरफ से दो हजार का इनाम घोषित था। इससे एक अवैध कट्टा मय जिन्दा करतूस 315 बोर भी जप्त किये गए।बताया गया कि हैड कांस्टेबिल गोपाल सिंह ने भी एक अन्य बदमाश हाकम मेव निवासी बडेड थाना पुन्हाना जिला नॅूह मेवात हरियाणा को कस्वा पहाडी से गिरफतार कर उसके कब्जे से एक अवैध कट्टा मय जिन्दा करतूस 315 बोर बरामद किया।