ग्रामीण परिवहन की एक बस में  लगी आग सबारिया सुरक्षित
राकेश फौजदार 
भरतपुर 18 अप्रैल। राजस्थान में करौली के मंडरायल के समीप खनकी चौकी पर मंडरायल से करौली की तरफ आ रही ग्रामीण परिवहन की एक बस में   शॉर्ट सर्किट की बजह से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस से धुआं निकलता देख सवारियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना की सूचना के बाद दमकल मौके पर पहुंची लेकिन बब तक आग बुझ चुकी थी।