*सीवान सदर अस्पताल प्रशासन व सीवान पुलिस की अपराधिक गठजोड़ के खिलाफ चरणबद्ध आन्दोलन करेंगे पत्रकार*
*✍सीवान से नवीन सिंह परमार* 
——————————–
*👉पत्रकार आशुतोष के समर्थन में एकजुट हुए सीवान के सभी पत्रकार*
*👉पत्रकार पर हमले के खिलाफ आयोजित   बैठक में मीडिया हाउसों व पत्रकार यूनियनों की सीमाओं को तोङ एक मंच पर जुटे सीवान के पत्रकार*
*👉पत्रकार भवन के बैठक के बाद से ही शुरू हुआ सीवान के पत्रकारों का चरणबद्ध आन्दोलन*
*👉जिलाधिकारी के अनुपस्थित में DDC से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल* 
*👉मंगलवार को सीवान के जेपी चौक पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से आयोजित होगा पत्रकारों महाधरना*
=================
⭐सीवान  के सदर अस्पताल में रविवार को समाचार संकलन करने गयें  पत्रकार आशुतोष कुमार अभय पर अस्पताल के  चिकित्सक द्वारा मारपीट करने तथा सीवान  पुलिस के  द्वारा बिना प्राथमिकी दर्ज किये पत्रकार  के साथ दुर्व्यवहार करते हुये थाने में बैठाने के खिलाफ सीवान  के पत्रकारों ने सोमवार को
अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुये सीवान सदर अस्पताल प्रशासन व सीवान पुलिस के अपराधिक गठजोड़ के अपनी लङाई की शंखनाद करते हुये चरणबद्ध आन्दोलन की रूप-रेखा तय किया. 
सोमवार को सीवान के पत्रकार भवन में आयोजित बैठक में पत्रकार ने विभिन्न मीडिया हाउसों व पत्रकार यूनियनों की सीमाओं को तोड़ते जबरदस्त एकता परिचय दिया. 
  बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी से मिल घटना की जानकारी देने सभी पत्रकार उनके आवास पर गए, लेकिन जिलाधिकारी के नहीं होने पर उप विकास आयुक्त राजकुमार जी से मिलकर ज्ञापन दिया तथा यह भी सूचित किया कि  मंगलवार को जेपीo चौक पर पत्रकारों के द्वारा  पर धरना दिया जाएगा. पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने डीडीसी सीवान को बताया कि यह धरना  सीवान नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार व सदर अस्पताल के  चिकित्सक डाoमोo नेसार को अबिलम्ब निलंबित करने की मांग के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है.  प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट किया कि जबतक उपरोक्त दोनों अधिकारियों पर समुचित कार्रवाई व निलंबन के साथ चिकित्सक को गिरफ्तार करने की प्रक्तिया आरम्भ नही होती तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा. प्रतिनिधि मंडल ने बताया की  जिस तरह पुलिस ने पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया उसे पत्रकार भूलेंगे नही और लोकतांत्रिक तरीके से पुलिस के पुलिसिया दुर्भावना का विरोध करते रहेंगे .
पत्रकार भवन में आयोजित बैठक को प्रेस क्लब अॉफ सीवान के अध्यक्ष कैलाश कश्यप, महासचिव  अरविंद पांडे,राजेश कुमार पटेल,अरविन्द पाठक,
नवीन सिंह परमार, जयनाथ सिंह,मदन सिंह,अभिषेक श्रीवास्तव,मणिकांत पांडे, मिथिलेश सिंह,अभय कुमार, अनीस जी,निरंजन कुमार,अतुल श्रीवास्तव, शिवेश्वर महादेव भारती, कृति पाण्डेय, कौशलेंद्र चौबे,अभिनव पटेल,आबिद राज,मोनू, राकेश पांडे,रिजवान अहमद,नेयाज अहमद,सतीश तिवारी,सुजीत कुमार,
कन्हैया कुमार,आशीस कुमार, सचिन कुमार सहित दर्जनों की संख्या में जिला मुख्यालय व ग्रामीण अंचलों के पत्रकार मौजूद रहें. 
( *👉साभार:श्रीनारद मीडिया सर्विसेज*)