दूसरे गोत्र की लड़की से शादी करने पर पंचायत ने किया हुक्का पानी बंद
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 25 मई। राजस्थान में भरतपुर के डीग क्षेत्र निबासी डागुर गोत्र की एक लड़की के साथ शादी करना अलवर के ततारपुर थाना क्षेत्र के जिंदोली गांव का निबासी एक युवक जगदीश जागु को इतना भारी पड़ा कि पंचायत ने वर पक्ष के 3 परिवारों का हुक्का-पानी बंद करने का फरमान सुना दिया और नवदंपत्ति को मंदिर में पूजा करने से रोक दिया। इसे लेकर जिंदोली के दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर छह थानों की पुलिस जिंदोली पहुंची, मगर पुलिस के सामने ही पंचायत बुलाने वाले पक्ष के लोगों ने तीन युवकों से मारपीट कर दी। डागुर गोत्र के पांचो के अनुसार उनके शहगोत्र की लडक़ी वधू बनकर उनके गाव में पूजा-अर्चना नहीं कर सकती। बताया गया कि बाद में पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे जगदीश जागु ने ठाकुरजी के मंदिर में तथा दुल्हन गायत्री ने कार में बैठकर पूजा-अर्चना की।




Recent Comments