
सारण :राम नवमी को लेकर निकाला गया जूलुस
⏩राम,लक्ष्मण, सीता व बाल हनुमान बने आकर्षण का केन्द्र
⏩कई स्थानों पर हुआ दो दलीय चैता का आयोजन
————
✍देवेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
————
⏩रसूलपुर /एकमा –
क्षेत्र के बिभीन्न गाँवो मे चैत राम नवमी के अवसर पर भव्य जूलुस निकाला गया ।हाथी,घोड़े, बैण्ड बाजे व डीजे साउण्ड के साथ जूलुस में शामिल सैकड़ों की संख्या में लोगों की “जय श्री राम”की नारों से पूरा क्षेत्र गूँज उठा।रसूलपुर के लाकठ छपरा व धानाडीह के भव्य जूलुस को देखने दुर दराज से लोग इकट्ठा हुए थे।लाकठ छपरा गाँव स्थित “जरती माई “परिसर में आयोजित परम्परागत दो दलीय चैता का लुत्फ उठाने जहाँ हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे वहीं धानाडीह गाँव से निकाला गया जूलुस में राम,लक्ष्मण, सीता व बाल हनुमान बने बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे।




Recent Comments