दलितों व् मुस्लिमों पर अत्याचार बर्दाश्त नहींः खान
उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता/ किशनगंज 25 मई- सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की बारां जिला कमेटी की ओर से किशनगंज में दलित मुस्लिम एकता सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया गया जिसमे मुख्य रूप सेे प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम खोईवाल, प्रदेश महासचिव मोहम्मद हनीफ प्रदेश सदस्य सादिक सर्राफ, बारां जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज, जिला उपाध्यक्ष टीकम शाक्य,फिरोज अंसारी कोटा जिला महासचिव नावेद अख्तर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस मौके पर कई दलित व मुस्लिम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमे मुख्य रूप से बाँसथूनी वार्ड पंच लियाकत अली, मुकेश मेघवाल, अनिल मेघवाल, गुलाम नबी आजाद, ज़ाकिर पठान, भंवरलाल मेघवाल, पूजा शाक्य व रानी शाक्य को प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान खान ने पार्टी का मफलर पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान खान ने सभा मे संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के दलितों और मुसलमानो को एक प्लेटफॉर्म पर आने की जरूरत है जिस तरह भाजपा की सरकार में लगातार दलितों और मुस्लिमो पर जुल्म ओर अत्याचार बढ़ते जा रहे है हर जगह दलितों और मुसलमानो को निशाना बनाया जा रहा है। इस दलित मुस्लिम एकता सम्मेलन को हर जगह करने की जरूरत है
प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम खोईवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि इन फासीवादी ताकतों के खिलाफ दलित और मुस्लिमो को एकजुट होकर इन फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा और बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए हमे लगातार संघर्ष करना होगा ।




Recent Comments