दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया कल जयपुर मे महाआरती होगें शामिल
आज़ाद नेब
जयपुर 3 अप्रैल। आम आदमी पार्टी राजस्थान प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंगलवार 4 अप्रेल को रामनवमी अवसर पर मंदिर श्री रामचंद्र जी चांदपोल बाजार में आयोजित होने वाली महाआरती में शामिल होंगे। उनके साथ राजस्थान के सहप्रभारी एवं दिल्ली के लक्ष्मी नगर से विधायक नितिन त्यागी भी आरती में सम्मिलित होंगे।
राज्य की राजधानी जयपुर शहर में स्थित राज्य के इस प्रमुख राममंदिर में प्रति वर्ष की भांती रामनवमी के अवसर पर महाआरती का आयोजन होगा। इस दौरान हजारो महिलाएं एक साथ ठाकुर जी की आरती करेगीं। इस वर्ष मनीष सिसोदिया मुख्य आसन से आरती करेगे और ठाकुर जी महाराज से राज्य के मंगल की कामना करेगे।




Recent Comments